फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी से पेयजल स्रोतों का जलस्तर कम हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। भीषण गर्मी विकास खंड के अधिकांश पेयजल योजनाओं का जलस्तर घट गया है। जिसके चलते पेयजल स्रोतों में पानी लेने लोगों को लंबी कतार लगानी पड़ रही है। रविवार को पचना और भकुनखोला में टीट बाजार के हैंडपंप पर पानी भरने वालों की कतार लगी रही।
विज्ञापन


लोगों को अपनी बारी के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ा। भीषण गर्मी के चलते पचना, अणां, नौघर, तैलीहाट, कज्यूली, मेलाडुंगरी, मन्यूड़ा, भगरतोला, दर्शानी आदि गांवों के पेयजल योजनाओं के स्रोतों में पानी कम हो गया है। इन क्षेत्रों के नौलों, धारों में पेयजल लेने वालों की दिन भर कतार लग रही है। उधर दर्शानी और भेंटा में जल संस्थान ने टैंकर से आज पानी की आपूर्ति की। जल संस्थान के अवर अभियंता अशोक भट्ट ने ग्रामीणों से पेयजल व्यवस्था बनाने में सहयोग देने को कहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें