फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहान के पास हाथी ने फिर बस और बुलेरो पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट-रामनगर-मरचूला मोटर मार्ग में हाथी का आतंक नहीं थम रहा है। एक बार फिर हाथी ने रविवार सुबह पांच बजे रामनगर से डोटियाल आ रही बस पर हमला बोल दिया। हाथी ने बस के शीशे तोड़ दिए। कुछ यात्रियों बस से भागकर जान बचाई। हाथी ने बस से यात्रियों के बैग निकाल लिए और उनमें रखी लीची और आम खाने लगा। बाद में हाथी ने एक बोलरो पर भी हमला कर दिया। बोलेरो के ऊपर रखी आम की पेटी से आम खाने लगा। इससे मार्ग में एक घंटा जाम भी लगा।
विज्ञापन


सुबह पांच बजे रामनगर से डोटियाल आ रही बस संख्या यूके-13-पीए-0012 पर मोहान के पास हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में बस के शीशे टूट गए। लोगों ने बस से कूदकर जान बचाई। हाथी ने बस से यात्रियों के बैग निकाल लिए और बैगों में रखे आम और लीची खाने लगा। बस में 25 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

वही थोड़ी देर बाद हाथी ने रामनगर से शशिखाल आ रही बोलेरो पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें