फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंटर कालेज रानीखेत में लिपिक की नियुक्ति भी विवादों के घेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत में बीते दिनों हुई लिपिक की नियुक्ति विवादों में फंस गई है। शिकायत मिलने के बाद पिछले दिनों मुख्यमंत्री कार्यालय से भी इस संबंध में जांच के आदेश हुए थे और बताया गया है कि खंड शिक्षाधिकारी की जांच में भी अनियमितता की पुष्टि हुई है। अब इस मामले की जांच मंडलीय अपर निदेशक को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि सहायता प्राप्त अर्द्ध सरकारी विद्यालयों में हाल के महीनों में हुई शिक्षकों और अन्य पदों पर नियुक्तियों को लेकर सवाल उठते रहे हैं। कुछ माह पहले अल्मोड़ा जिले के खिरखेत इंटर कॉलेज में शिक्षकों के पदों पर हुई नियुक्तियों का मामला भी शिक्षा मंत्री तक पहुंचा था।

शिक्षा मंत्री के निर्देश पर एक बार साक्षात्कार स्थगित भी कर दिए गए थे। इधर ताजा मामले में मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत में लिपिक पद पर हुई नियुक्ति को लेकर एक बार फिर जांच बैठा दी गई है। बताया गया है कि वहां कुछ दिन पहले लिपिक की नियुक्ति हो चुकी है, लेकिन कुछ लोगों ने नियुक्ति में नियमों की अवहेलना की शिकायत की है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मामला मुख्यमंत्री कार्यालय और शासन तक पहुंचने के बाद खंड शिक्षाधिकारी ताड़ीखेत ने भी इस नियुक्ति प्रकरण की जांच की और इसमें अनियमितता की पुष्टि हुई है। अब इसकी जांच मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक डॉ. मुकुल कुमार सती को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें