अल्मोड़ा। ठेकेदारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर उनके द्वारा विभिन्न विभागों में किए गए निर्माण कार्यों का शीघ्र भुगतान करवाने की मांग उठाई है। ज्ञापन में कहा गया है कि उन्हें छह माह से निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे ठेकेदारों के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है। विकास कार्य अवरुद्ध होने की स्थिति में हैं। यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वह विकास कार्यों को बंद करने के लिए बाध्य होंगे।
ठेकदारों का कहना है कि वह विभागों से बार-बार भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग द्वारा कहा जा रहा है कि वर्तमान में ई-पेमेंट की नई व्यवस्था (आईएफएमएस) लागू होने से ठेकेदारों के देयकों का कोषागार से भुगतान नहीं हो पा रहा है, जबकि कर्मचारियों का वेतन भुगतान कोषागार से किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह ठेकेदारों के साथ भेदभाव है। उन्होंने जिलाधिकारी से ठेकेदारों के देयकों के भगुतान के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र सिंह बेलवाल, जीवन सिंह मेहरा, गोपाल सिंह मेहता, राजेंद्र सिंह नेगी, विनोद जोशी, दीपक पांडे, पीसी जोशी, हरीश पांडे, गोपाल सिंह बिष्ट, पूरन सिंह पूना, गोपाल सिंह, विक्रम बिष्ट, दीपक सिंह, हितेश भट्ट आदि शामिल हैं।