अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर एसएसजे परिसर योग विभाग के संयोजन में सिमकनी मैदान समेत अन्य स्थानों पर योग शिविर शुरू हो गए हैं। योग शिविरों में पहले दिन प्रतिभागियों को विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया।
सिमकनी मैदान में डीएम नितिन सिंह भदौरिया, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, 77यूके बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर हेमंत कुमार, कुलानुशासक डॉ. देवेंद्र बिष्ट ने शिविर का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि शिविरों के माध्यम से जनता में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा होगी। वक्ताओं ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर 100 से अधिक योग शिविरों में 150 योग प्रशिक्षक काफी संख्या में लोगों को इस महाभियान से जोडे़ंगे। शिविर में बज्रासन, तड़ासन, त्रिकोण आसन आदि का अभ्यास कराया गया। शिविरों में मधुमेह, मोटापा, कब्ज, साईटिका, जोडों के दर्द आदि रोगों की चिकित्सा भी की जाएगी।
इस अवसर पर डॉ. एस नपच्याल, डॉ. अजीत तिवारी, डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. लल्लन कुमार सिंह, प्रदीप जोशी, डॉ. मंजू बिष्ट, दीपक बिष्ट, अनीता बिष्ट, भावना बोरा, संदीप नयाल, कपिल आगरी, किरन श्रीवास्तव, सुमित चौधरी, चंदन बिष्ट आदि मौजूद थे। उधर शारदा स्कूल में प्रधानाचार्या विनीता शेखर ने शिविर का उद्घाटन किया। संचालन प्रशिक्षक रितु पांडे, किरन श्रीवास्तव, अनीता बिष्ट, बबीता टम्टा ने किया।