फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा शिक्षकों का कार्यकाल खत्म, नए सत्र में शिक्षक कहां से आएंगे...

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कुमाऊं के एकमात्र जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान में लंबे समय से प्रवक्ता, सहायक प्रवक्ता के पद रिक्त हैं। संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की पढ़ाई संविदा पर रखे गए शिक्षकों के सहारे चल रही है। यही नहीं संस्थान में लैब असिस्टेंट के सभी छह पद काफी सालों से रिक्त पड़े हैं। वर्तमान में संविदा शिक्षकों की समयावधि खत्म हो चुकी है और जुलाई में नया सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन शिक्षकों के नहीं होने से नया सत्र संचालन में पेरशानी खड़ी हो जाएगा।
विज्ञापन


1991 में अस्तित्व में आए जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान में वर्तमान में 106 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विभिन्न जगहों से होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने अल्मोड़ा पहुंचे छात्रों को पढ़ाने के लिए संस्थान में नियमित शिक्षक तक नहीं हैं। इनमें प्रवक्ताओं के छह पदों के सापेक्ष एक पद नियमित और बाकी संविदा पर चल रहे हैं।

इसके अलावा सहायक प्रवक्ता के छह पदों के सापेक्ष दो में संविदा शिक्षक और चार पद रिक्त हैं। जबकि लैब असिस्टेंट के सभी छह पद भी लंबे समय से खाली हैं। संस्थान में पिछले कई सालों से नियमित प्रधानाचार्य भी नहीं हैं। अस्तित्व में आने के बाद से संस्थान में केवल दो ही प्रधानाचार्य विभाग द्वारा नियुक्त हुए हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में संस्थान में संविदा शिक्षकों के सहारे काम चलाया जा रहा था ,लेकिन उनकी समयावधि भी अब खत्म हो गई है। जुलाई में नया सत्र शुरू हो जाएगा। तब आतिथ्य सत्कार, कम्युनिकेशन, फूड एवं सर्विस, फूड प्रोडक्शन और फ्रैंच विषय पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं होंगे।

संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि आतिथ्य सत्कार, कम्युनिकेशन, फूड सर्विस आदि विषय से संबंधित संविदा शिक्षकों का कार्यकाल बीते शुक्रवार को खत्म हो गया है। अब नए सत्र में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें