अल्मोड़ा। पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस ने जीआइसी के छात्रों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। इस मौके पर छात्रों को ड्राइविंग करते समय ध्यान देने वाली बातों के बारे में बताया गया। एसएसपी द्वारा जिले में चलाई जा रही छात्र पुलिस कैडर योजना के तहत उपनिरीक्षक गणेश सिंह हरड़िया ने छात्रों को ड्राइविंग करते समय आगे वाले वाहन से उचित दूरी बनाए रखने, यातायात के नियमों का पालन करने, वाहन को सुरक्षित रूप से चलाने, टर्न लेते समय इंडिकेटर का प्रयोग करने, एंबुलेंस और पुलिस वाहन को हमेशा पास देने, हेलमेट का प्रयोग करने, मोबाइल का प्रयोग वाहन चलाते समय नहीं करने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने के बारे में जागरूक किया। ब्यूरो