फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश के बाद भी कार्मिकों को नहीं मिली प्रोन्नति

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश के बाद भी पदोन्नति न मिलने पर आक्रोश जताया
विज्ञापन

एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को भेजा ज्ञापन
अल्मोड़ा। एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजकर कहा है कि बेसिक शिक्षा से राजकीय शिक्षा में आए परिषदीय कार्मिकों को निदेशालय से अब तक पदोन्नति नहीं मिली है। उन्होंने इस मामले को लेकर 11 जून से गांधी पार्क में धरना देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी बेसिक शिक्षा से राजकीय सेवा में आए परिषदीय कार्मिकों को निदेशालय से पदोन्नति आदेश निर्गत नहीं हुए हैं। जिससे कर्मचारियों में काफी आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश को छह माह बीत गए हैं पर विभाग ने इस पर अब तक अमल नहीं किया है। उन्होंने 10 जून तक पदोन्नति सूची जारी करने की मांग की। ऐसा न होने पर 11 जून से गांधी पार्क में धरना शुरू करने की चेतावनी दी। शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, धीरेंद्र कुमार पाठक, राजेश डालाकोटी, गोपाल सिंह, मुकेश जोशी, गोविंद सिंह रावत, गौरव बिष्ट, हयात जोशी, योगेंद्र बिष्ट, योगेश तिवारी आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन


फोटो- अल्मोड़ा में मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी को ज्ञापन सौंपते एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के पदाधिकारी। (फाइल नं. 31एएलएम06पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें