फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण दिवस के मौके पर होगी रन फार क्लीन एयर दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा है कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर चार जून से छह जून तक पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि चार जून को करबला से शिखर तिराहे तक रन फार क्लीन एयर दौड़ आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दौड़ के लिए खेल कार्यालय में पंजीकरण होंगे। उदयशंकर नाट्य अकादमी में पर्यावरण संरक्षण आधारित फिल्म बच्चों को दिखाई जाएगी। इस दौरान स्कूल कालेजों में बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को रेंज स्तर पर भी पर्यावरण संरक्षण के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, पालिका को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून को जनप्रतिनिधियों, विभागीय कर्मिकों व संस्थाओं द्वारा सफाई अभियान चलाया जाएगा। बैठक में सीडीओ मनुज गोयल, एडीएम बीएल फिरमाल, प्रभागीय वनाधिकारी केएस रावत, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, डीएसपी कमल राम आर्य, एसई जल संस्थान केएस खाती, एआरटीओ आलोक जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, आबकारी अधिकारी दुगेश्वर त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें