अल्मोड़ा। परिवहन निगम एससी एसटी श्रमिक संगठन की हुई बैठक में डिपो में चालक परिचालकों की कमी दूर करने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि कार्यशाला में टायरों और पार्ट्स की कमी बनी हुई है। जिससे कई सेवाएं स्थगित हो रही हैं।
मांग की कि डिपो में 20-20 चालक और परिचालकों की नियुक्त करें। डिपो में चौकीदारों की व्यवस्था करें। पिछले माह का वेतन जल्द भुगतान किया जाए। साथ ही डिपो में लिपिकों की कमी दूर करने, सुबह सात बजे से अल्मोड़ा दिल्ली बस सेवा फिर से चलाने, बसों में इलेक्ट्रिक हार्न लगाने, वाह्य स्रोतों के कार्यरत कर्मचारियों का 18000 रुपये वेतन देने की मांग उठाई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रांतीय संरक्षक अंबी राम, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी कैलाश जाटव, गोविंद राम, रमेश राम, गणेश सिंह, नवीन चंद्र, दीपक कुमार, नरी राम, कैलाश चंद्र, संजय कुमार, आनंद कुमार, कुंदन लाल आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता संगठन मंत्री गोविंद राम और संचालन मंत्री रमेश चंद्र ने किया।