फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तव फ्रैँडस और अल्मोड़ा वारियर की टीम ने जीते अपने मैच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जय गोलू क्लब के तत्वावधान में स्थानीय स्टेडियम में चल रही स्व. तिलक वर्मा अल्मोड़ा प्रीमियर लीग जारी है। शुक्रवार को हुए दो मैचों में तव फ्रैंडस और अल्मोड़ा वारियर की टीम विजयी रही।
विज्ञापन


पहला मैच तव फ्रैंडस और कास्मोस क्रिकेटर्स के बीच हुआ। तव फ्रैंडस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 156 रन बनाए। जवाब में कास्मोस क्रिकेटर्स की टीम 51 रन पर ही सिमट गई। तव फ्रैंडस की ओर से पारस नेगी ने सर्वाधिक 54 रन बनाए और चंदन लटवाल ने पांच विकेट लिए। दूसरा मैच अल्मोड़ा वारियर और स्वराज स्पार्टन के बीच हुआ। अल्मोड़ा वारियर्स की टीम ने 110 रन बनाए। जवाब में स्वराज स्पार्टन 85 रन ही बना सकी। अल्मोड़ा वारियर्स की ओर से सचिन जोशी ने 34 रन बनाए और महेंद्र नयाल ने तीन विकेट लिए। अंपायर सूरज गोस्वामी, ऋषि चिलवाल, मानस जोशी, मनीष कांडपाल जबकि स्कोरर लक्ष्मण सिंह और कमेंटेटर पंकज बिष्ट रहे। इस दौरान सुशील साह, आबिद अली, नीरज बिष्ट, देवेंद्र परिहार, बालम भाकुनी, दीपक कुमार, कृपाल सिंह, मोहन भट्ट मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें