अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने देहरादून में जल निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर अल्मोड़ा शहर की पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम के महाप्रबंधक को कहा कि निर्माणाधीन इंटेकवेल की शीघ्र जांच करने को कहा।
उन्होंने कहा कि जल निगम ने एनटीडी में करीब ढाई लाख लागत से तीन साल पहले हैलेट टैंक का निर्माण कर दिया है, लेकिन अब टैंक को लाइन से नहीं जोड़ा गया है और निष्प्रयोज्य पड़ा है। उन्होेंने कहा कि यह प्रदेश में बना सबसे बड़ा टैंक है। कोसी से टैंक तक पेयजल लाइन बिछाने के लिए भेजे गए आगणन को जल्द स्वीकृति दिलाई जाएगी। कहा कि पूर्व में डोल से सराउंडिंग विलेज पेयजल योजना बनाई गई थी। जिससे शहर के आसपास के क्षेत्रों खत्याड़ी, पहल, तलाड़ चौंसली, लाट आदि गांवों को पेयजल की आपूर्ति होती थी, लेकिन यह योजना जर्जर स्थिति में है। इसके पुनर्गठन का आगणन बनाकर भेजें। बैठक में शासन के संयुक्त सचिव महावीर सिंह चौहान, जल निगम के महाप्रबंधक एचसी पंत, अधीक्षण अभियंता आरके रोहेला मौजूद थे।