फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वार्डों में नहीं जुट पा रही मूलभूत सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर पालिका में शामिल किए गए गांवों के लोगों को आशा थी कि उनके क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी, लेकिन नए बोर्ड के गठन के बाद भी दुगालखोला और रैलापाली वार्ड में पथ प्रकाश, रास्तों, सफाई व्यवस्था, नालियों का निर्माण नहीं हो सका है। जिससे नए वार्डों के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।
विज्ञापन

पिछले नगर पालिका बोर्ड में ग्यारह वार्ड थे। पालिका के परिसीमन और नए बोर्ड के गठन के बाद रैलापाली और दुगालखोला नए वार्ड बने हैं।

अल्मोड़ा पालिका में अब कुल 13 वार्ड हो गए हैं। इन वार्डों के अलावा पांडेखोला ग्रामीण, पोर्थ थ्री सेंपल स्टेट, अथरबाड़ी, न्यू वाहक रोडवेज क्षेत्र, ऑफीसर्स कालोनी, आवास विकास कालोनी, बख, एनटीडी ग्रामीण क्षेत्रों को भी पालिका के अन्य वार्डों में शामिल किया गया। जबकि पूर्व में यह ग्राम पंचायतें थीं। परिसीमन के समय में क्षेत्र के ग्रामीण पालिका में शामिल करने का विरोध भी कर रहे थे।


पालिका में नए शामिल किए गए क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था, रात्रि पथ प्रकाश, रास्तों और नालियों का निर्माण समेत अन्य विकास कार्य किए जाने हैं, लेकिन अब तक इन क्षेत्रों में पालिका मूलभूत सुविधाएं नहीं जुटा सकी है। जिससे क्षेत्रवासियों में भी सरकार और पालिका के खिलाफ रोष है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि इन क्षेत्रों के ग्राम पंचायत निधि के अंश का पैसा पालिका को मिला है, जिससे विकास कार्य किए जा रहे हैं। नए वार्डों और शामिल किए गए क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं जुटाने के लिए शासन से बजट की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें