फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंवाली में जीत पर भाजपाइयों ने की आतिशबाजी, मिठाई बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लोक सभा चुनाव में पूरे देश में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत की खुशी में तहसील के सुदूरवर्ती कुंवाली क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ संसदीय सीट से अजय टम्टा और नैनीताल सीट से अजय भट्ट की जीत पर मिष्ठान वितरित कर आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन


युवा नेता दीपक कन्नू शाह के नेतृत्व में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है।

इस दौरान शाह ने न्याय पंचायत कुंवाली के लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री बलवंत बजेठा, हेम पांडेय, गोपाल बिष्ट, भूपेंद्र बजेठा, गोपाल परिहार, जगत मेहरा, रतन खनायत, दिनेश बेलवाल, दिनेश तिवारी, हरीश पांडे, जय भगवान, याशीन बक्स, भूपेंद्र जोशी, ललित बोरा, मोहन राम, पूरन राम, भूपाल बोरा, विनोद परिहार, दीपक परिहार, कैलाश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें