अल्मोड़ा। नगर में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा डेढ़ माह बाद भी नहीं हो पाया है। 17 अप्रैल और चार मई को अलग-अलग दिनों में हुई चोरी में चोर नगदी समेत घर का काफी सामान चुरा ले गए थे। पुलिस तब से छानबीन में जुटी है लेकिन सुराग अभी तक हाथ नहीं आया है। वहीं पीड़ितों ने चोरी की घटनाओं में लिप्त चोरों का जल्द पकड़ने की मांग की है।
शनिवार चार मई की रात चोरों ने लोधिया में पूरन लटवाल की मिठाई की दुुकान में घुुसकर एलईडी टीवी और 10 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। दुकान स्वामी ने दूसरे दिन पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। इससे पहले 17 अप्रैल को चोरों ने दिन दहाड़े नरसिंहबाड़ी में आरके धाम में किराये पर रहने वाले जितेंद्र बेसवाल के घर का ताला तोड़कर घर में रखा लैपटॉप, स्पीकर औग नगदी चुरा कर भाग निकले थे।
इस घटना का भी खुलासा अब तक नहीं हुआ है कोतवाली पुलिस के अनुसार चोरी की दोनों घटनाओं के बारे में गहराई से छानबीन की जा रही है और चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।