फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे रोडवेज कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डिपो में चालक-परिचालकों की कमी, वेतन और बसों का अभाव समेत 15 सूत्री मांगों का समाधान नहीं होने से नाराज रोडवेज कर्मचारियों ने अब आंदोलन की राह पकड़ ली है। कर्मचारियों ने प्रांतीय आह्वान पर 28 मई तक समाधान नहीं होने पर 29 को एक दिवसीय धरना, चार जून को तीनों क्षेत्रों के मंडलीय प्रबंधक कार्यालय में प्रदर्शन और 11 जून से निगम मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद शाखा अल्मोड़ा के डिपो अध्यक्ष गोविंद प्रसाद की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शासन से मिली स्वीकृति के बाद भी तीन सौ नई बसें अभी तक नहीं खरीदी गई हैं। उन्होंने कार्मिकों को प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में वेतन देने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तत्काल ग्रेच्युटी और नगदीकरण का भुगतान करने, निगम के प्रशासनिक कार्यालय में कार्यरत कर्मियों को राज्य कर्मियों की तरह पदनाम एवं ग्रेड पे के लंबित पड़े प्रस्ताव का लाभ देने, संविदा, विशेष श्रेणी चालक-परिचालक और तकनीकी संवर्ग के कर्मियों को वरिष्ठता के आधार पर नियमित करने, मृतक के आश्रितों को निगम में सेवायोजित करने, चालक परिचालकों की कमी दूर करने और मंडल स्तर पर खाली बैठे सहायक महाप्रबंधकों को डिपो आवंटित करने की मांग की है।

कर्मचारियों ने समस्याओं से संबंधित मांगपत्र प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम को भेजकर आंदोलन की चेतावनी दी है। संचालन शाखा मंत्री रामदत्त पपनै ने किया। बैठक में रमेश चंद्र जोशी, हरीश चंद्र पांडे, आनंदी शुक्ला, भगवती नेगी, नंद किशोर, पवन राठौर, कैलाश बडौला, नरेंद्र सिंह ऐरी, गोपाल जोशी, करन सिंह, उमाशंकर सिंह, राजकुमार, तारादत्त जोशी, राजेंद्र सिंह बोरा, गणेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें