फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला में मानसी, खुशी, दीक्षा, हार्दिक, धीरज अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वामी विवेकानंद के शिकागो में भाषण देने की 125 वीं वर्षगांठ पर मानस पब्लिक स्कूल में चित्रकला और क्विज प्रतियोगिताएं हुई। कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों की हुई चित्रकला प्रतियोगिता में मानसी आर्या, खुशी साह, दीक्षा बिष्ट, हार्दिक जोशी, धीरज भंडारी अव्वल रहे।
विज्ञापन


कक्षा छह से आठवीं तक विवेकानंद के व्यक्तित्व विकास पर हुई क्विज प्रतियोगिता में राकेश फुलोरिया, ज्योत्सना त्रिपाठी, प्रियंका पांडे, आरती गैड़ा, अभय तिवारी ने बाजी मारी। अव्वल रहे बच्चे नौ जून को जीआईसी अल्मोड़ा में होने वाली प्रतियोगिता में भगा लेंगे। प्रतियोगिता प्रधानाचार्या निरंजना पांडे, उप प्रधानाचार्या रंजना भंडारी की देखरेख में हुई। विद्यालय के प्रबंधक कमल बिष्ट, पर्यवेक्षक राम कृष्ण कुटीर के सुरेश चंद्र जोशी, वंदना सिंह, निदेशक मंजू बिष्ट, योगेश बोरा, शिक्षक चंदन मेर, पवन राणा, कुसुम मेर, रुपा, उमा, पूना, दीपश्री, अनीता अधिकारी, रेखा भट्ट, अनीता नेगी, ज्योति सतवाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें