अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव में मोदी की आंधी के बीच कांग्रेस के दिग्गज भी अपनी साख बचाने में नाकाम रहे। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर से कांग्रेस 7944 मत से पीछे रही। जबकि कांग्रेस विधानमंडल दल के उप नेता और विधायक करन मेहरा के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत से कांग्रेस 10,749 मत से हार का सामना करना पड़ा।
2017 के विधानसभा चुनाव में जागेश्वर से कांग्रेस प्रत्याशी कुंजवाल 399 मतों से और रानीखेत से कांग्रेस प्रत्याशी करन मेहरा 4981 मतों से विजयी रहे थे। कांग्रेस की स्थिति सबसे अधिक द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में खराब रही। यहां पार्टी को 16,138 मतों से पीछे रही। जबकि अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस 10,538 मत से हारी है। सल्ट से कांग्रेस 13,798 और सोमेश्वर विधानसभा से 9302 मत से पीछे रही।