अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को होने जा रही मतगणना की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अल्मोड़ा जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों की गणना अल्मोड़ा के लोअर माल रोड में स्थित होटल मैनेजमेंट संस्थान में अल्मोड़ा जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों अल्मोड़ा, रानीखेत, सोमेश्वर, द्वाराहाट, जागेश्वर और सल्ट में पड़े मतों की गणना की जाएगी।
मतगणना को पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक टेबल में सुपरवाईजर, गणना सहायक व एक आब्जर्बर की नियुक्ति की गयी है। ईवीएम और पोस्टल मतों की गणना साथ-साथ चलती रहेगी। अंत वीवीपैट के मिलान की प्रक्रिया पूरी होने और अन्य तीन जिलों से आंकड़े प्राप्त होने के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। विधिवत परिणाम शाम सात से आठ बजे तक घोषित होने की संभावना है।