फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा सर्वाधिक सर्विस मतदाता वाला देश में चौथा सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। 2019 के लोकसभा चुनाव में अल्मोड़ा देश में चौथा सबसे अधिक सर्विस मतदाता वाला लोकसभा क्षेत्र है। जम्मू, गढ़वाल, झुनझुनु (राजस्थान) के बाद अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में सेना और अर्द्धसैनिक बलों में कार्यरत सर्वाधिक 28 हजार 718 सर्विस मतदाता हैं।
विज्ञापन


इन कुल मतों में से बुधवार शाम तक 20 हजार 190 मत प्राप्त हो चुके हैं। यदि इन मतों का रुझान किसी एक पार्टी की तरफ रहा तो यह निर्णायक साबित हो सकते हैं। सेना और अर्द्धसैनिक बलों में कार्यरत जवानों के मताधिकार के प्रयोग के लिए इस बार ईटीपीबी (इलेक्ट्रानिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट) की नई व्यवस्था होने के कारण लोकसभा चुनाव के इतिहास में पहली बार इतने अधिक मत पड़े हैं। इसके अलावा चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के 1501 पोस्टल बैलेट अलग से आए हैं।

बता दें कि आज तक हुए लोकसभा चुनावों में सेना और अर्द्धसैनिक बलों में कार्यरत जवानों के मतों के लिए पोस्टल बैलेट उनकी यूनिटों को भेज दिए जाते थे, लेकिन वहां से इक्का-दुक्का ही वापस लौटते थे। आज तक के चुनावों में सैनिकों के पोस्टल बैलेटों की संख्या हजार भी पार नहीं कर पाती थी, लेकिन इस बार चुनाव आयोग ने सेना और अर्द्धसैनिक बलों में कार्यरत सैनिकों और साथ में रहने वाले उनके परिवारजनों के मत डालने के लिए ईटीपीबी के जरिये वोट डालने की नई व्यवस्था की थी।
विज्ञापन


नई व्यवस्था लागू होने से इस बार सैनिकों के रिकार्ड पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं। चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में सेना और अर्द्धसैनिक बलों में कार्यरत 28 हजार 718 सर्विस मतदाता हैं। बुधवार शाम तक 20 हजार 190 मत प्राप्त हो चुके हैं। जबकि चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के 1501 पोस्टल बैलेट अलग से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें