अल्मोड़ा। नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल और राष्ट्रीय विकासशील अभियान के संयोजन में धनगढ़ी (नेपाल) में 22 से 25 मई तक आयोजित नौवीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भागीदारी के लिए अल्मोड़ा से पांच खिलाड़ी बुधवार 22 मई की सुबह रवाना होंगे।
देश की चयनित 45 सदस्यीय टीम में अल्मोड़ा से सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय कोच यशपाल भट्ट, जूनियर बालिका वर्ग में प्राची आर्या (जीजीआईसी), जूनियर वर्ग मे अंजलि तिवारी (विवेकानंद बालिका इंटर कालेज), कैडेट वर्ग में सरिता गैड़ा (एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज), शिवानी आर्या (एसएसजे परिसर) शामिल हैं।
विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जिला क्रीड़ाधिकारी सीएल वर्मा, कबड्डी एसोसिएशन के जिला सचिव भानु प्रकाश जोशी, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य सावित्री टम्टा आदि ने आशा जताई है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर नाम रोशन करेंगे।