फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने डीडीए पर राय जानने को कमेटी गठित की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण लागू होने से प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भी जनता को भवन बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न स्थानों पर डीडीए के खिलाफ जनता आंदोलित है। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने बताया कि प्राधिकरण पर जनता की राय और सुझाव लेने के लिए प्रदेश सरकार ने एक कमेटी का गठन किया है। जल्द ही यह कमेटी प्रदेश के सभी पहाड़ी जिलों का भ्रमण करेगी।
विज्ञापन


विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान ने भी प्राधिकरण को जनता के हितों के खिलाफ बताया है। कहा कि भवन निर्माण में जनता को काफी दिक्कतें हो रही हैं। जनता परेशान है। नए भवनों के निर्माण के लिए प्राधिकरण स्तर पर नौ सौ भवनों के नक्शे लंबित पड़े हैं। वहीं पुराने भवनों की मरम्मत के लिए भी लोगों को डीडीए से अनुमति लेनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि डीडीए के मुद्दे को गत विधानसभा सत्र में उठाया था। जिसके बाद सरकार ने डीडीए पर जनता की राय जानने के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद प्रदेश के सभी पर्वतीय जिलों का भ्रमण लोगों को हो रही दिक्कतों से रूबरू होगी और जनता की राय लेकर प्रदेश सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें