रानीखेत (अल्मोड़ा)। आग से वनों को बचाने के लिए यहां जीजीआईसी की छात्राओं ने अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। ईको क्लब की छात्राओं ने आग की घटनाओं की रोकथाम की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने विद्यालय परिसर और मुख्य मार्ग पर बेतरतीब बिखरे पिरुल तथा अन्य निष्प्रोज्य सामग्री को नष्ट किया। साथ ही संदेश दिया कि आग लगने वाली हर सामग्री का निस्तारण होना जरूरी है। कागज, पालीथिन आदि को इधर उधर नहीं बिखराने की सीख भी दी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी बिंदू कोहली, इको क्लब प्रभारी करिश्मा वर्ग, गीता शर्मा, गीता राणा, सुमन के नेतृत्व में यह अभियान चला। प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने भी आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। ब्यूरो