फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डायरिया के दो मामले , एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। मौसम बदलने के साथ अस्पतालों में डायरिया के मरीज भी भर्ती होने लगे हैं। शनिवार को धौलादेवी ब्लाक के डायरिया पीड़ित 14 वर्षीय छात्र को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार दन्या निवासी गौरव जोशी पुत्र किशन जोशी को दो दिनों से लगातार उल्टी दस्त हो रहे थे। परिजन शुक्रवार देर रात गंभीर हालत में गौरव को 108 एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इधर जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. पीएस टाकुली ने बताया कि दो दिनों में डायरिया पीड़ित दो मरीजों को भर्ती कराया गया है। जिसमें 14 वर्षीय किशोर गौरव की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें