अल्मोड़ा। द्वाराहाट और सल्ट पुलिस ने नशा मुक्ति के प्रति स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए उन्हें नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी भी दी। थानाध्यक्ष द्वाराहाट भूपेंद्र सिंह बृजवाल और एंटी ड्रग टास्क फोर्स के उपनिरीक्षक बृज मोहन भट्ट, निधि डबराल ने राजकीय महाविद्यालय द्वाराहाट और राजकीय उच्चतर माध्यमिक महाविद्यालय सोली सल्ट में थानाध्यक्ष सल्ट बिशन लाल और टीम ने छात्र-छात्राओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आसपास नशीले पदार्थों बिक्री होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने, नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। ब्यूरो