फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलादेवी, रानीखेत, चौखुटिया और द्वाराहाट में स्थापित होगी एनबीएसयू

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत जिले के धौलादेवी, रानीखेत, चौखुटिया और द्वाराहाट में इस साल के भीतर न्यू बॉर्न स्टेब्लाइज्ड यूनिटें (एनबीएसयू) खुल जाएंगी। इस यूनिट में हाइपोथरमिया की शिकायत वाले नवजात शिशुओं को स्वास्थ्य सुधार के लिए रखा जाता है। इन चार स्थानों पर एनबीएसयू खोलने के लिए भवन उपलब्ध करा दिए गए हैं और उपकरण खरीदने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


नेशनल हेल्थ मिशन के कार्यक्रम प्रबंधक दीपक भट्ट ने बताया कि धौलादेवी और रानीखेत में एनबीएसयू स्थापित करने के लिए भवनों को सुसज्जित करने का काम पहले ही हो चुका है। बाद में द्वाराहाट और चौखुटिया में न्यू बार्न स्टेब्लाइज्ड यूनिट खोलने के लिए तीन-तीन लाख रुपये मंजूर किए गए थे।

इस बजट से दोनों स्थानों पर भवनों को दुरुस्त किया जा चुका है। अब इन चारों स्थानों में एनबीएसयू स्थापित करने के लिए राज्य स्तर पर उपकरणों की खरीदारी चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही यूनिट के लिए रेडिएंट वार्मर और फोटो थेरेपी मशीन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


हर यूनिट में नर्सिंग से संबंधित चार-चार कर्मचारियों की भी तैनाती की जाएगी। इसके लिए भी प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। केंद्र सरकार से स्टाफ की मंजूरी मिल जाने के बाद कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस साल के भीतर ही चारों स्थानों में एनबीएसयू चालू हो जाने की उम्मीद है। बता दें कि वर्तमान में जिले के बेस और महिला अस्पताल में यह यूनिटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें