फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपनीय आख्या की छाया प्रति के आधार पर मिले पदोन्नति

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एजूकेशन मिनिस्टीरियल ऑफीसर्स एसोसिएशन ने केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर गोपनीय आख्या की छाया प्रति के आधार पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति देेने की मांग उठाई है। संगठन की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को गोपनीय आख्या की छाया प्रति के आधार पर कार्रवाई कर अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



एसोसिएशन के शिष्टमंडल के मंत्री को बताया कि विभाग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और प्रधान सहायक पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया गतिमान है। आठ माह पहले प्रोन्नति के लिए कार्मिकों की गोपनीय आख्या की छाया प्रति विभाग ने मांगी थी। गोपनीय आख्या की छाया प्रति जमा की गई तो अब पुन: महानिदेशक स्तर से आपत्ति जताते हुए गोपनीय आख्या की मूल प्रति अनिवार्य कर दी गई है।

शीघ्र ही लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने की आशंका है। इस स्थिति में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और प्रधान सहायक के 400 और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ सहायक के 500 से अधिक पदों पर प्रोन्नति अवरुद्ध होने की संभावना है। जिसका कर्मचारियों को नुकसान होगा। शिष्टमंडल में मंडलीय महासचिव धीरेंद्र कुमार पाठक, जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, राम सिंह गैड़ा, देवेंद्र पाठक, शेखर पंत शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें