फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ से वार्ता के बाद पंचायत प्रतिनिधियों का आंदोलन समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड में कार्यरत अपर सहायक अभियंता मो. शहाबुद्दीन के तबादले की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों की सोमवार को सीडीओ मनुज गोयल से वार्ता हुई। सकारात्मक आश्वासन मिलने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने ब्लॉक कार्यालय में लगाए गए ताले खोल दिए हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि हवालबाग के प्रमुख सूरज सिराड़ी के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने गत आठ फरवरी को ब्लॉक कार्यालय में ताले जड़ दिए थे। पंचायत प्रतिनिधि विकासखंड में तैनात ग्रामीण निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता मो. शहाबुद्दीन कार्यप्रणाली से असंतुष्ट हैं।

आंदोलित पंचायत प्रतिनिधियों की आज विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अनुज गोयल से वार्ता हुई। सीडीओ अनुज गोयल ने पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। सीडीओ ने बताया कि अपर सहायक अभियंता से तबादले की संस्तुति अगस्त में ग्रामीण निर्माण विभाग से की गई है। यदि जरूरत पड़ी तो पुन: पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद सायं चार बजे पंचायत प्रतिनिधियों ने ब्लॉक कर्यालय में जड़े ताले खोल दिए। वार्ता में ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, ज्येष्ठ उप प्रमुख आनंद कनवाल, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष हरीश कनवाल आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें