अल्मोड़ा। असम राइफल्स एक्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला शाखा की बैठक छह जनवरी को सुबह 11 बजे से धरानौला स्थित जिला पंचायत परिसर सभागार में होगी। जिसमें भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा कर अग्रिम रणनीति तय की जाएगी।
संगठन के सचिव विशन सिंह बिष्ट ने बताया कि संगठन की सदस्या लेने के इच्छुक भूतपूर्व सैनिक अपना पीपीओ नंबर, डिस्चार्ज बुक, दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं। सदस्यता शुल्क आफिसर रैंक के लिए 2100 रुपये, जेसीओ को 1100 रुपये, अन्य रैंकों के लिए 700 रुपये हैं। ब्यूरो