फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में हुई चोरियों का किया जाए जल्द पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर में हुईं चोरियों का पर्दाफाश करने और गोपालधारा मार्ग पर पाइप लाइन बिछाने में हुई अनियमितता की जांच की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दोनों मामलों में अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया।
विज्ञापन


शिष्टमंडल ने डीएम से कहा कि शहर में चोरी की वारदात बढ़ते जा रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन उनका पर्दाफाश करने में अब तक नाकाम साबित हुई है। चोरियों का पर्दाफाश नहीं होने से लोगों में भय व्याप्त है। वहीं गोपालधारा पैदल मार्ग पर खुदाई कर जल संस्थान ने पाइप लाइन डाली है। जिससे यह मार्ग काफी उबड़-खाबड़ हो गया है।

इस मार्ग से होकर स्कूली बच्चे और कई मोहल्लों के लोग आते-जाते हैं। रास्ते के उबड़-खाबड़ होने से लोगों के गिरने की भी संभावना बनी हुई है। इस मामले की भी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपे गए थे, पर अब तक कई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


डीएम से मिलने वालों में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार, नगर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय साह रिक्खू, गोपाल साह, जन अधिकार मंच के केवल सती, मनोज सनवाल, धनंजय साह, मंजू भंडारी, हेम पंत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें