गरुड़ (बागेश्वर)। एसडीएम गरुड़ ने नदियों की पवित्रता बनाए रखने के लिए लोगों से नदियों में किसी भी हालत में कूड़ा न डालने को कहा है। नदियों में कूड़ा गिराते प्रशासन को कोई नजर आया तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम गरुड़ सुंदर सिंह ने गरुड़ गंगा और गोमती नदी के किनारे बसे ग्रामीणों और गरुड़ बाजार के व्यापारियों से कूड़ा नदियों में न गिराने को कहा है। बताया कि कई लोगों ने अपने घरों की नालियों का गंदा पानी गरुड़ गंगा में छोड़ा है। उन्होंने राजस्व पुलिस से घरों की नालियों का निकास नदी में छोड़ने वाले भवन स्वामियों को चिह्नित करने को कहा है। कहा कि बैजनाथ धाम की पवित्रता बनाया रखना अति जरूरी है। उन्होंने फुलवाड़ीगूंठ, तैलीहाट, भकुनखोला, स्याल्देटीट के ग्रामीणों से गोमती नदी में कूड़ा न डालने और बैजनाथ झील में कपड़े न धोने को कहा है।