फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता: कुंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के भावी कार्यक्रमों को सफल बनाएं। प्रदेश अध्यक्ष लोअर मालरोड में सांगा कॉटेज में नगर और हवालबाग मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए एक बूथ पर 20 युवा कार्यकर्ताओं की टीम तैनात करनी होगी। 31 अक्तूबर को रन फार यूनिटी कार्यक्रम प्रस्तावित है। नव मतदाता सम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 26 से 28 अक्तूबर तक हैदराबाद (तेलंगाना) में राष्ट्रीय अधिवेशन प्रस्तावित है।

अध्यक्षता करते हुए मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में जिला महामंत्री अमित सह (मोनू) उपाध्यक्ष सुनील बिष्ट, सौरभ वर्मा, राहुल बोरा, अशोक कवनाल, मनोज जोशी, आशीष कुमार, दयाशंकर, नगर अध्यक्ष अमित बिष्ट, हवालबाग मंडल अध्यक्ष प्रदीप मेहता, महामंत्री चंदन गैड़ा, हरीश बिष्ट, नितिन पंत, धर्मेंद्र बिष्ट, ललित बिष्ट, विजय कवनाल, मनोज कनवाल, गोविंद बिष्ट, प्रदीप, अभिषेक, मनन, कमल कोरंगा, शंकर मेहता, पंकज बिष्ट, मनीष आर्या, भाष्कर साह, मनीष बिष्ट आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें