फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर इकूखेत में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। इकूखेत बाजार में बैंक शाखा खोलने, चनोली अस्पताल में सुविधाएं देने और मगरूखाल से कालिंका तक सड़क बनाने की मांग को लेकर उत्तराखंड जनकल्याण समिति और क्षेत्रीय विकास संषर्घ समिति के बैनर तले इकूखेत में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन दसवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

बुधवार को क्रमिक अनशन पर जीत सिंह (85), कलम सिंह ( 89), पूरन राम, शातांबर लखेड़ा, रमेश राम, सुरेश राम, आशा नंद, प्रताप सिंह, सोबन सिंह बैठे। आंदोलन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने जिला बैंक लीड अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी के उपेक्षात्मक रवैये पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन उनकी धैर्य की परीक्षा न ले। यदि शीघ्र मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि महेश्वर मेहरा, ग्राम प्रधान आनन्द राम, सुनील टम्टा, जोगा सिंह नेगी, राजेन्द्र नेगी, कैलाश डंडरियाल, विशन सिंह, मोहन राम, केशर सिंह, देव सिंह रावत, मंगल राम, निशा रावत, सुतान सिंह, पूरन रावत, हिम्मत सिंह ,राम सिंह, बची राम, सुरेंद्र, अनिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें