फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 से सहायक महाप्रबंधक कार्यालय में धरने का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि परिवहन निगम की बसों की ऑनलाइन बुकिंग रोडवेज बस स्टेशन से ही की जाए। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर 13 जून से सहायक महाप्रबंधक कार्यालय में सुबह दस बजे से धरना देने का ऐलान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि 2011-12 में भविष्य निधि राशि की वेतन से कटौती की गई थी लेकिन इसे खाते में जमा नहीं किया गया है। जिन कर्मचारियों के एसीपी देर से लगाए गए हैं, उनके एसीपी एरियरों का भुगतान किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में तकनीकी कर्मचारियों की कमी बनी है। कार्यशाला में विद्युत फिटर, सहायक विद्युत फिटर की नियुक्ति की जाए। उन्होंने कहा कि डिपो प्रबंधन द्वारा कई माह से द्विपक्षीय वार्ता कर सहमति बनने के बाद भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस कारण कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों का निराकरण समय पर नहीं हो पा रहा है। संगठन ने इस मामले में मंडलीय प्रबंधक संचालन अनूप सिंह रावत को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें