फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल, डीजल और गैस दामों में बढ़ोतरी से नाराज कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पेट्रोल, डीजल, गैस के दामों में बढ़ोतरी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को यहां प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान हुई सभा में उन्होंने आरोप लगाया कि दो दिनों के भीतर केंद्र ने पेट्रोल, डीजल की कीमतों में एक और पांच पैसे की कमी कर जनता की भावनाओं के साथ भद्दा मजाक किया है। उन्होंने पेट्रोल, डीजल, गैस की बढ़ी कीमत को तुरंत वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि महंगाई बढ़ाकर सरकार जनता का आर्थिक शोषण कर रही है। नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने कहा कि सरकार ने बढ़ी कीमतें वापस नहीं ली तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन को बाध्य होंगे। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, राधा बंगारी, राधा बिष्ट, हर्ष कनवाल, तारा जोशी, सचिन आर्या, अख्तर हुसैन, अवनी अवस्थी, कार्तिक साह, पंकज कांडपाल, रमेश नेगी, रॉबिन भंडारी, परवेज सिद्दीकी, कवींद्र पंत, खजान मिश्रा, दिनेश नेगी, विक्रम बिष्ट, कृष्ण लटवाल, कुंदन मर्तोलिया, पुष्कर आर्या, धीरेंद्र आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें