फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा जानवरों से परेशान महिलाओं का तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत गनाई के ग्रामीण लावारिस जानवरों से परेशान हैं। उन्होंने शुक्रवार को खोड़ की भांति लावारिस जानवरों को लाकर तहसील कार्यालय में बांध दिया। जोरदार नारेबाजी, प्रदर्शन कर जानवरों को गोसदन भेजने की मांग की। आक्रोशित महिलाआें ने बताया कि ग्राम पंचायत गनाई में बंदरों, सुअरों ने फसलों को बर्बाद कर दिया है लेकिन अब लावारिस जानवर उनके खेतों में घुस वहां बोई गई धान की पौध को बर्बाद कर रहे हैं। लावारिस जानवरों की बढ़ती संख्या से खेती करना मुश्किल हो गया है। इसी से आक्रोशित गनाई के लोगों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सतीश बड़थ्वाल को सौंपा। तहसीलदार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लावारिस जानवरों को तहसील परिसर में बांध कर ग्रामीण घरों को लौट गए। जुलूस, प्रदर्शन में ज्येष्ठ उपप्रमुख हरीश कैड़ा, शांति देवी, चंदन कैड़ा, विनोद नैलवाल, नवीन कुमइयां, राकेश, दीपक कैड़ा, गगन कैड़ा, ललित कैड़ा, शशि देवी, लीला कैड़ा, दीपा देवी आदि थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें