फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षा में अल्मोड़ा और रानीखेत के बच्चों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सीबीएसई की दसवीं परीक्षा में जिले के अधिकांश स्कूलों का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। आर्मी स्कूल रानीखेत की छात्रा शाहिस्ता शादाफ ने 99.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिला और प्रदेश टॉप किया है। शाहिस्ता देश स्तर पर भी तीसरे स्थान पर रही हैं। होली एंजिल पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के छात्र हर्षवर्धन चौबे ने 99.2 फीसदी अंक पाकर जिले में दूसरा और बीयरशिवा स्कूल अल्मोड़ा के छात्र मुकुल पांडे और आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत की प्रियंका जोशी ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। शारदा पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम भी शानदार रहा। विद्यालय के 11 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और विद्यालय की छात्रा रिया पंत जिला स्तर पर पांचवे स्थान पर रही।
विज्ञापन

शारदा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। दसवीं की परीक्षा में शामिल रहे 97 बच्चों में से 11 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इनमें रिया पंत ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया और वह जिला स्तर पर पांचवें स्थान पर रही। 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ अभय राज दूसरे और 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ गरिमा धपोला तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा हर्षित गुप्ता ने 93.6 प्रतिशत, ईशा जोशी ने 93.2 प्रतिशत, खुशी जोशी ने 91.6 प्रतिशत, अभिषेक जोशी 91.6 प्रतिशत, उत्कर्ष गुप्ता 91 प्रतिशत, प्रियांशु पपोला 91, एकता भट्ट 90 और स्नेहा कुमारी ने भी 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बच्चों के अच्छे प्रदर्शन पर प्रधानाचार्या विनीता शेखर, प्रबंधक शेखर लखचौरा समेत शिक्षक, शिक्षिकाओं ने मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई।
बीयरशिवा स्कूल अल्मोड़ा के बच्चों का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा। परीक्षा में 159 बच्चे शामिल हुए और परीक्षाफल भी शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के छात्र मुकुल पांडे ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए। वह जिले में तीसरे स्थान पर रहे। वंशिता अग्रवाल ने 97 प्रतिशत और अंजलि नेगी ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जबकि अनुभव सक्सेना 92.6, आशीष गुरुरानी 92, कुनाल शैली 91.3, हर्षित लोहनी 90.3, और प्रिया करायत ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा का परीक्षाफल भी अच्छा रहा। विद्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल के छात्र करन दुर्गापाल 92.40 अंक के साथ विद्यालय में सर्वोच्च स्थान पर रहे। साक्षी नेगी 91.80 और जागृति उप्रेती 90.80 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

स्प्रिंग डेल्स में शालिनी ने 92 फीसदी अंक पाकर विद्यालय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। गौतम चौधरी 91 फीसदी, संचिता बिष्ट ने 90, प्रतीक मनराल ने 88, दीपांकर देवड़ी ने 83 फीसदी अंक पाए हैं। महर्षि विद्या मंदिर में भावेश जोशी ने 91.1 फीसदी अंक पाकर स्कूल टॉप किया है, जबकि जयपाल अधिकारी ने 90 फीसदी अंक, प्रकृति सिंह ने 89 फीसदी, शुभम भट्ट ने 88.66 फीसदी अंक पाकर क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीबी भट्ट ने बताया कि विद्यालय के 22 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान पाया है।
आर्मी स्कूल अल्मोड़ा का परीक्षाफल भी शत-प्रतिशत रहा। 76 बच्चों में से 67 ने प्रथम श्रेणी और नौ ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। आकांक्षा बोरा ने 94.2 फीसदी, मीनाक्षी मेहरा ने 94, प्रांजल छिम्वाल 93, रितेश जोशी 92.8, चिन्मय राज साह 92.8 फीसदी, यशस्वी बिष्ट 92.6 फीसदी, राहुल बोरा ने 91.2 फीसदी अंक पाए हैं। ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा का परीक्षाफल भी शत प्रतिशत रहा है। 85 फीसदी अंक पाकर निष्ठा जोशी विद्यलय में प्रथम रही। सुप्रिया मेहरा ने 81 फीसदी, याशिका बिष्ट ने 76 फीसदी अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रबंधक हर्षवर्धन चौधरी ने छात्र-छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता जताई है।
आनंद वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोमश्वर के अमित पांडे ने 93 फीसदी अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुजाउद्दीन ने 86.66 फीसदी अंक, नीरज जोशी ने 86 फीसदी, प्राची बोरा ने 83 फीसदी, विजय तिवारी ने 82 फीसदी, सूर्य प्रताप सिंह ने 81.4 फीसदी, शिवांश जोशी ने 83.23 फीसदी अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्या पूजा मलवाल, प्रबंधक गोपाल बिष्ट ने प्रसन्नता जताई है। उधर कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल सोमेश्वर में विक्रम बोरा ने 92 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
होली एंजिल पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के होनहार छात्र हर्षवर्धन चौबे ने 98.4 फीसदी अंक पाकर अल्मोड़ा नगर के साथ ही स्कूल टॉप किया है। उन्हें जिले में दूसरा स्थान मिला है। केवल जोशी ने 96.8 फीसदी, तन्मय जोशी ने 96.4 फीसदी, रिया बिष्ट ने 95.8 फीसदी, सप्तांशी पांडे ने 95 फीसदी, इंद्रेश पंत ने 94.4 फीसदी, उदय जोशी ने 94.4 फीसदी, दीक्षा यादव ने 93.8 फीसदी, कृति पांडे ने 93.6 फीसदी, जान्हवी साह ने 92 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के अनेक बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक अंक अर्जित किए हैं। प्रधानाचार्य विक्रांत शर्मा ने विद्यालयों में अव्वल रहे बच्चों और अभिभावकों को मिष्ठान वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें