अल्मोड़ा। सड़कों के किनारे कई जगह चल रहे निर्माण और केबल आदि बिछाने के कार्यों के चलते बीएसएनएल की ओएफसी लाइन आए दिन क्षतिग्रस्त हो जा रही है जिससे बार-बार नेटवर्क गड़बड़ा रहा है। बृहस्पतिवार शाम को भी करीब एक घंटे तक बीएसएनएल की मोबाइल सेवा बाधित रही। साथ ही काफी देर तक इंटरनेट सेवा ने भी काम करना बंद कर दिया। इधर बीएसएनएल के जीएम एके गुप्ता ने बताया कि कई इलाकों में चल रहे निर्माण कार्यों और सड़क के खुदान के कारण आए ओएफसी कटने की शिकायतें आ रही हैं। जिससे नेटवर्क बार-बार बाधित हो रहा है। उन्होंने बताया कि शाम को नेटवर्क काम करने लगा है।