फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में 5180 हेक्टेयर में चाय बागान होंगे विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उतराखंड चाय विकास बोर्ड द्वारा पांच सालों में प्रदेश के विभिन्न पर्वतीय जिलों में 5180 हेक्टेयर में चाय के बागान विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। बोर्ड ने योजना पर काम शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में नाबार्ड की सहायता से बोर्ड 87 करोड़ लागत से 1020 हेक्टेयर में चाय पौधरोपण किया जाएगा। इधर चाय बोर्ड ने ऑर्गनिक डिप बैग ब्लैक-टी भी बाजार में उतार दी है।
विज्ञापन

वर्ष 1993-94 में चाय बोर्ड की स्थापना हुई। बोर्ड प्रदेश के पर्वतीय जिलों में 1150 हेक्टेयर में चाय बागान विकसित कर चुका है। पिछले वित्तीय वर्ष में बोर्ड ने 66 हजार किलो चाय की बिक्री की। वर्तमान में बोर्ड चाय उत्पादन से प्रदेश के 2700 किसानों को जोड़ चुका है। सरकार की काश्तकारों को चाय उत्पादन से जोड़कर उनकी आय दोगुना करने की योजना है। बोर्ड का फोकस पांच सालों में 5180 हेक्टेयर क्षेत्र में चाय प्लांटेशन करने का है। प्रथम चरण में चाय बोर्ड तीन साल में चंपावत, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर में 500 हेक्टेयर में प्लांटेशन के साथ ही नर्सरी भी विकसित करेगा। इन क्षेत्रों में 75 लाख चाय की पौध रोपी जाएगी। इसके लिए 34 करोड़ का प्रस्ताव नाबार्ड को भेजा गया है। वहीं 53 करोड़ लागत से चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, पौड़ी जिले में नए स्थानों पर चाय के 1.23 करोड़ पौधों का प्लांटेशन करेगा। बोर्ड ने इस संबंध में सरकार को प्रस्ताव भेजा है। बोर्ड पर्यटन को आकर्षित करने के लिए लिए कौसानी से ग्वालदम के बीच सड़क के दोनों ओर चाय की पौध का प्लांटेशन करेगा।

पांच साल में 5180 हेक्टेयर में चाय बागान विकसित होंगे
प्रथम चरण में 1020 हेक्टेयर में चाय का पौधरोपण होगा

प्रदेश में चाय की खेती को बढ़ावा देने के लिए मनरेगा, स्पेशल कंपोनेंट प्लान, नाबार्ड की मदद से प्लांटेशन किया जा रहा है। नाबार्ड के माध्यम से 87 करोड़ लागत से 1020 हेक्टेयर में प्लांटेशन के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

- डॉ. संजय श्रीवास्तव, निदेशक उत्तराखंड चाय बोर्ड।

बागान रखरखाव, मजदूरों के वेतन को 14 करोड़ मंजूर
अल्मोड़ा। बोर्ड के वित्त अधिकारी अनिल खोलिया ने बताया कि शासन ने चाय बागानों के रखरखाव, वहां काम करने वाले मजदूरों के वेतन के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 14 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। टी-बोर्ड के अंतर्गत वर्तमान में 3240 मजदूर कार्य कर रहे हैं।

गुरुड़ाबांज में टी-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा
अल्मोड़ा। चाय विकास बोर्ड श्यामखेत (नैनीताल) के बाद अब गुरुड़ाबांज में टी-टूरिज्म को बढ़ावा देगा। गुरुड़ाबांज में टी-टूरिज्म के लिए हट का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही इसकी शुरुआत होगी। इस हट में आने वाले पर्यटकों और लोगों को उत्तराखंड की चाय टेस्ट कराई जाएगी। साथ ही हट में उत्तराखंड-टी भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें