अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में संघर्ष समिति का गांधी पार्क में धरना जारी है। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्राधिकरण के नाम पर जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार प्राधिकरण को जल्द समाप्त करे, अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण लागू होने से लोगों को भवन निर्माण में काफी दिक्कतें आ रही हैं। प्राधिकरण पर्वतीय क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप नहीं है। भवन निर्माण के लिए जहां जनता को अधिक शुल्क देना पड़ रहा है वहीं प्राधिकरण के मानक पर्वतीय क्षेत्र की जनता के हितों के खिलाफ हैं।
धरने पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, गोपाल खोलिया, अख्तर हुसैन, लक्ष्मण सिंह ऐठानी मनोज सनवाल, परवेज सिद्दीकी, त्रिलोचन जोशी, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, पंकज वर्मा, रोहित दोसाद, सागर रावत, मुकेश जोशी आदि बैठे।