फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय च्वाइक्वांग-डो प्रतियोगिता में भाग लेंगे आठ खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दिल्ली में तीन जनवरी से नौ जनवरी तक होने वाली राष्ट्रीय च्वाइक्वांग-डो मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले के आठ खिलाड़ी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता अंडर-19 वर्ग के लिए आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

कोच यशपाल भट्ट ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा के कृष्ण सिंह बिष्ट के अलावा बागेश्वर जिले के राजकीय इंटर कालेज गुलेर की कविता गोगिनी, प्रिया, इंटर कालेज असौं की बबीता परिहार, ममता मेहता, इंटर कालेज कपकोट की ममता उपाध्याय, भरत दानू, जनता इंटर कालेज फरसाली के जगदीश लाल साह शामिल हैं। टीम कोच सुनील मिश्रा और ममता बिष्ट, मैनेजर डा. हरिशंकर गहतोड़ी के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें