फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड परिवर्तन पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और बेस अस्पताल में संचालित हार्ट केयर सेंटर का अनुबंध बढ़ाने की मांग को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में दिया धरना। इसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा। धमकी दी कि यदि सरकार ने स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए जरुरी कदम नहीं उठाए तो जनता आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि चार साल पहले संग्रहालय प्रभारी मंजू तिवारी की मौत के बाद गठित जन स्वास्थ्य मोर्चे और अन्य जागरूक संगठनों के प्रयासों से बेस अस्पताल में हार्ट केयर सेंटर की स्थापना हुई। जिसका अनुबंध दिसंबर को पूरा हो रहा है। सरकार द्वारा अनुबंध नहीं बढ़ाने से जनता में आक्रोश है।

सभा में स्वास्थ्य व्यवस्था पटरी में लाने के लिए उच्च स्तरीय बहुआयामी आयोग बनाने की मांग की गई। स्वास्थ्य सेवाओं की शिकायतों के लिए हर स्तर पर प्रतिमाह जनसुनवाई की व्यवस्था कर न्याय दिलाने, सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त कर निजीकरण और पीपीपी मोड पर अंकुश लगाने की मांग की गई। धरने और सभा में उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, आनंदी वर्मा, आनंदी मनराल, रेखा धस्मान, मो. वसीम, अनीता बजाज, भुवन जोशी, राजू गिरि, ईश्वर जोशी, मो. शाकिब, अजय तिवारी, चंपा सुयाल, गोविंद लाल वर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें