फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुओं ने महिलाओं पर किया हमले का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक के उज्यौला गांव में तेंदुओं के आतंक से लोग दहशत में हैं। गत दिवस तीन तेंदुओं ने खेत में काम कर रही महिलाओं पर झपटने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं के चिल्लाने और ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने के बाद तेंदुए भागे।
विज्ञापन

उज्यौला गांव के समीप तेंदुआ और उसके तीन शावक पिछले करीब एक पखवाड़े से अधिक समय से दिखाई दे रहे हैं। तेंदुए आठ बकरियों, चार दुधारु गायों और बैलों को निवाला बना चुका है। गत दिवस कुछ महिलाएं खेतों में काम कर रही थी। इसी दौरान तीन तेंदुओं ने महिलाओं पर झपने की कोशिश की। महिलाएं चिल्लाने लगीं तो ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुए भागे।
उज्यौला के वन पंचायत सरपंच विशन राम ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है। इधर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल ने मुख्य वन संरक्षक को घटना से अवगत कराकर तेंदुओं को पकड़ने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें