अल्मोड़ा। ईड़ा की क्षेत्र पंचायत सदस्य सरिता फर्त्याल ने ताड़ीखेत ब्लॉक के इंटर कालेज शेर और नौगांव में रिक्त प्रधानाचार्य और शिक्षकों के पदों पर तैनाती की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि इंटर कालेज नौगांव में प्रधानाचार्य, विज्ञान, कृषि प्रवक्ता और इंटर कालेज नौगांव में एलटी विज्ञान शिक्षक का पद खाली चल रहा है। इस कारण बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी से रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती की मांग उठाई है।