फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश के दिन भी ठेकेदार धरने पर डटे रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता मूल चंद्र गुप्ता और लोक निर्माण विभाग प्रथम वृत के अधीक्षण अभियंता हरीश पांगती के स्थानांतरण की मांग को लेकर राजकीय ठेकेदार संघ के बैनर तले ठेकेदारों ने शनिवार को अवकाश के दिन भी निर्माण खंड कार्यालय में धरना दिया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जब तक दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण नहीं किया जाता है तब तक पूर्ण तालाबंदी और आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सड़क जाम और बाजार बंद करने की चेतावनी दी। धरने पर संघ के अध्यक्ष कुंदन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह कनवाल, सचिव पृथ्वीराज सिंह मटेला, रमेश सिंह नयाल, राकेश कुमार, कमल लटवाल, सुनीता पेटशाली, जगत कनवाल, अमर सिंह बिष्ट, अरविंद बिष्ट, गोपाल बिष्ट, अकरम खान आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें