अल्मोड़ा। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौधार में आयोजित चार्ट और मॉडल प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने गणित, विज्ञान, हिंदी, सामाजिक विषय, अंग्रेजी, कला, पर्यावरण विषयों पर विभिन्न प्रकार के चार्ट और मॉडल प्रदर्शित किए। राकेश सिंह भंडारी, नीरज बोरा, सूरज बोरा, मोहित बोरा, कविता बोरा, लता कनवाल, पायल बोरा, करन बोरा, मनोज रावत, अभय बोरा, हिमांशु रावत, ऋतेष बिष्ट के मॉडल सर्वश्रेष्ठ रहे।
मुख्य अतिथि गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण और सतत विकास संस्थान से अवकाश प्राप्त वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. बीपी कोठारी ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच पैदा करनी होगी ताकि आगे चलकर वह विज्ञान के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर सकें। विज्ञान के क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर हैं। उन्होंने अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। आकाशवाणी केंद्र अल्मोड़ा के पूर्व निदेशक एमएस बृजवाल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होती है।
प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडे ने बच्चों को विज्ञान का महत्व बताया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के बहुरंगी रंग बिखेरे। इस अवसर पर शिक्षक भुवन लोहनी, कैलाश चंद्र तिवारी, सीमा अरोरा, नमिता बिष्ट, माया त्रिपाठी, शांति गौतम, प्रधानाध्यापिका शशि आर्या, अजीम प्रेम जी फाउंडेशन की सृजिता आदि मौजूद थे।