अल्मोड़ा। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों और स्काउट-गाइडों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने विद्यालय परिसर और आसपास उगी खरपतवार की सफाई की।
छात्रों ने परिसर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल ने विद्यार्थियों से महापुरुषों के आदर्शो को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस मौके पर सुरेश पाठक आदि मौजूद थे। ब्यूरो