फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के नेतृत्व में अधिकारियों ने किया दुगालखोला का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। घरों की सीवर की गंदगी नालियों में बहाने की शिकायत मिलने पर एसडीएम विवेक राय के नेतृत्व में जिला पंचायत और जल निगम के अधिकारियों ने दुगालखोला में निरीक्षण किया। चार लोगों के घरों के सीवर का पानी बहुतायत में नालियों में बहते हुए मिला। एसडीएम ने चार लोगों के एक-एक हजार रुपये के चालान काटने के निर्देश दिए। साथ ही चार अन्य लोगों को नोटिस जारी करने को कहा।
विज्ञापन



एसडीएम के नेतृत्व में पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता एन लाल, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एमएल टम्टा के अलावा पालिका के कार्मिकों ने मौका मुआयना किया। निरीक्षण में चार व्यक्तियों के घरों के सीवर का पानी बहुतायत में नालियों में पाया गया। उपजिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि महेश लाल शाह, प्रो. बासु मिश्रा, राजेंद्र सिंह महेता, प्रेमा खोलिया के एक-एक हजार रुपये के चालान काटने के निर्देश जिला पंचायत को दिए गए हैं।


उन्होंने बताया इसके अलावा त्रिलोक सिंह भैसोड़ा, नारायण सिंह बोरा, देवीदत्त, गंगा प्रसाद सनवाल को घरों के सीवर का पानी नाली में नहीं डालने के लिए जिला पंचायत नोटिस जारी करेगी। निरीक्षण के मौके पर दुगालखोला की प्रधान मीरा देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष रमा जोशी, सचिव दीपा जोशी, संयुक्त सचिव रीता दुर्गापाल भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें