अल्मोड़ा। नगर में हुए कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कवि गणेश दत्त भट्ट परिजन के हिंदी कविता संग्रह सुचिता का विमोचन किया। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. शेर सिंह बिष्ट ने कहा कि जीवन सत्य को उद्घाटित करने वाली रचनाएं ही चिरंजीवी होती हैं। विशिष्ट अतिथि अल्मोड़ा अर्बन को आपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल ने कहा कि गणेश दत्त भट्ट प्रखर कवि हैं। डा. महेंद्र मेहरा मधु ने कहा कि श्री भट्ट की कविताओं में मानवतावाद की स्पष्ट झलक देखने को मिलती है। अध्यक्षता करते हुए प्रो. दिवा भट्ट ने कहा कि भट्ट की कविताए पढ़ने में सरल तथा सहज हैं। इससे पूर्व नीलम आर्या के गुरु वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। वरिष्ठ गायिका लता पांडे ने गणेश भट्ट की कविताओं का पाठ किया। संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी पत्रकार नवीन बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में सीएल वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, गिरीश जोशी, डा. हयात रावत, डा. गोकुल रावत, उदय किरौला, कमल गुप्ता, लीला भट्ट आदि थे।