अल्मोड़ा। एलआरसाह रोड में चल रही हथकरघा हस्तशिल्प और लघु उद्योग उत्पाद प्रदर्शनी में इन दिनों खरीददारों की काफी भीड़ उमड़ रही है। हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी में उत्तराखंड के अल्मोड़ा, हरिद्वार, रुड़की, काशीपुर, नगीना, बनारस आदि के अलावा उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों से पहुंचे हस्त शिल्पियों ने दुकान लगाई है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण प्रदर्शनी में लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही। इस दौरान खरीददारों ने वुड क्राफ्ट, हैंड मेड साड़ियां, बेड शीट, कालीन, नमकीन, अचार समेत सूट, कुर्ते आदि सामान की खरीददारी की। प्रदर्शनी 13 जुलाई तक चलेगी।